रचना संग्रह "युवाक्षर"

रचना प्रकाशन एवं चयन के नियम

1. रचना स्वरचित होनी चाहिये।

2. अपनी विधा से सम्बंधित पाँच रचनाएँ (जैसे – गीत, ग़ज़ल, कविता, नज़्म, मुक्तक आदि) शीर्षक सहित प्रेषित करें, संस्था द्वारा उनमें से सर्वश्रेष्ठ तीन रचनाओं का चयन प्रकाशन हेतु किया जावेगा।

3. प्रकाशन हेतु भेजी जा रही रचनाओं के आख़िर में स्वरचित रचना का शपथ पत्र अनिवार्य रूप से अंकित करें।

4. संस्था की ओर रचना प्रेषित करने का यह मतलब कतई नहीं होगा कि रचना का चयन किया जा चुका है।

5. रचना प्रेषित करने के उपरांत किसी भी माध्यम से सम्पर्क स्थापित न करें आवश्यक होने पर संस्था के पदाधिकारी आपसे स्वयं सम्पर्क स्थापित करेंगे।

6. दिए गए फॉर्मेट में सम्पूर्ण जानकारी सही एवं अनिवार्य रूप से भरना सुनिश्चित करें।

7. रचनाकार का मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

8. अधिकतम 35 वर्ष से अधिक आयु के रचनाकारों की रचनाएं संस्था द्वारा बिना किसी विचार विमर्श के स्वतः ही निरस्त कर दी जावेंगी। रचनाओं पर निर्णय का अधिकार संस्था के पास सुरक्षित होगा।

9. प्रेषित की जा रही रचनाओं का केवल टेक्स्ट फॉर्मेट स्वीकार्य होगा इसके अतिरिक्त jpeg, pdf आदि अन्य कोई फॉर्मेट स्वीकार्य नहीं होगा एवं उक्त फॉर्मेट पर विचार कर पाना सम्भव नहीं होगा।

10. पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड अनिवार्य होगा।

11. इसके अतिरिक्त अन्य जानकारियां विभिन्न माध्यमों से सम्बंधित तक पहुँचा दी जावेंगी। 

12. “युवाक्षर” रचना संग्रह में रचनाओं का प्रकाशन पूर्णतः निःशुल्क किया जावेगा, यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा रचनाकार से उक्त सन्दर्भ में शुल्क की माँग की जाती है तो सम्बंधित रचनाकार संस्था को अनिवार्य रूप से सूचित करे।

सभी नियमों को ठीक तरह से पढ़ने के पश्चात् ही अपनी रचनाएँ हमें भेजें 

विशेष नोट – वैश्विक महामारी कोविड 19 के चलते स्थिति, परिस्थितियों को देखते हुए “युवाक्षर” से जुड़े आयोजनों एवं प्रकाशन सम्बन्धी कार्यों में विलंब अथवा तिथियों आदि में संस्था द्वारा परिवर्तन किया जा सकता है, इस हेतु संस्था पूर्णतः स्वतंत्र होगी एवं सर्वाधिकार संस्था के पास सुरक्षित होंगे।

नोट - अपनी रचनाएँ भेजने के पश्चात युवाक्षर रचना संग्रह व्हाट्सएप समूह से जुड़ना अनिवार्य होगा। अतः व्हाट्सएप बटन के माध्यम से जुड़ें।